शादी से पहले युवक-युवती कई तरह के अरमान संजोने लगते हैं। दोनों हल्दी से सात फेरे, विदाई सभी पलों को यादगार बनाना चाहते हैं। लेकिन आज ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दूल्हे ने सुहागरात के लिए ऐसे अरमान सजा लिए थे कि दुल्हन को डरकर वापस मायके लौटना पड़ गया। अब नई नवेली दुल्हन अपने पति से अलग होने के लिए न्यायालय की शरण में पहुंची है। तो चलिए जानते हैं कि पति ने सुहागरात के लिए क्या-क्या अरमान सजा रखे थे।

दरअसल रविवार को पति-पत्नी दोनों कांउसलिंग में पहुंचे थे। पत्नी ने बताया उनकी शादी को तीन महीने ही हुए है। पति शादी के बाद से रोज उसे अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाता है। उसने पहले तो पति को समझाने का प्रयास किया। मगर, पति की हरकत बंद नहीं हुई। वह पहले से ज्यादा परेशान करने लगा। अश्लील फिल्म देखने का जबरन दबाव बनाने लगा।
उसने विरोध किया तो पति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न आरंभ कर दिया। दो महीने तक पति को हर तरीके से समझाकर देख लिया। आखिर में वह पति को सबक सिखाने के लिए मायके चली आई। वहीं, पति का कहना था कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती। इसलिए वह रहना नहीं चाहती। जबकि पत्नी का कहना था कि पति शिकायत करने पर इसी तरह के आरोप लगाता है।
काउंसलर के काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। पत्नी ने काउंसलर से कह दिया कि वह पति को सुधारने के काफी प्रयास कर चुकी है। अब उसे माफ करना नहीं चाहती। पति को सबक सिखाना वाहती है। पत्नी की शिकायत पर काउंसलर ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
