रायपुर के एक कार शोरूम के मालिक ने शादीशुदा महिला मैनेजर से बैड टच कर अश्लील हरकत की है। महिला ने गुढ़ियारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। CSP अविनाश मिश्रा ने कहा कि अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो कार शोरूम में मैनेजर के पद पर है। 23 सितंबर को मालिक गणेश अनंत उसके पास पहुंचा। पहले तो उसने कुछ देर बात की, फिर धीरे से उसकी कमर के नीचे टच कर दिया। जिसका उसने तुरंत विरोध किया।
विरोध करने और हिसाब मांगने पर शोरूम से निकाला
जब महिला ने नाराजगी जताई तो शोरूम मालिक ने उसके साथ गाली गलौज की। यह हरकत वहां मौजूद स्टाफ देख रहे थे। लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। महिला ने उसका हिसाब कर सैलरी देने को कहा तो उसे शोरूम से बाहर निकाल दिया।
केबिन में घुसकर सीने में किया था टच
इससे पहले 19 सितंबर को महिला अपने केबिन में बैठी थी। तब किसी काम के बहाने गणेश अनंत उसके पास पहुंचा और सीने को छू लिया। आपत्ति जताने पर मालिक ने उसे सॉरी कह दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा ऐसी हरकतें करने लगा। जिससे वो परेशान हो गई थी।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
