छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 45 बच्चे बीमार….
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 45 बच्चे बीमार….
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मौसमी बीमारियों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 45 बच्चे विभिन्न बीमारियों से पीड़ित है। इसकी जानकारी मिलते ही संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने रविवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के सभी आश्रम-छात्रावासों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
संसदीय सचिव ने आश्रम छात्रावास में स्वच्छता तथा खानपान में भी ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है। संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने एकलव्य आदर्श विद्यालय बालिका व बालक छात्रावास का निरीक्षण किया।बीते दिन 45 छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी उन्हें मिली थी। राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर, तहसीलदार यशवंत कुमार, बीएमओ डा रामप्रसाद तिर्की, मंडल संयोजक रमेश आगरे व अन्य अधिकारियों के साथ जाकर छात्रवास की जानकारी ली। बीएमओ को हर दिन स्वास्थ्य की जानकारी लेने हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएमओ को यह भी निर्देश दिया कि विकासखंड के सभी छात्रावास में स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी ली। उन्होंने बीएमओ को सप्ताह में एक दिन की रिपोर्टिंग उनको अवगत कराने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने सप्ताह या 15 दिन में सभी विकासखंड के हॉस्टलों में भी जाकर जांच परीक्षण करने का निर्देश दे दिए हैं। एकलव्य आदर्श विद्यालय बालक छात्रावास में रहने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने नए भवन पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में शिफ्ट करने का एसडीएम को निर्देश दिया है।संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने बताया कि बीते दिन शाम को उनका फोन के माध्यम से एकलव्य आदर्श विद्यालय बालिका व बालक छात्रावास में छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली थी इसके बाद आज उन्होंने राजपुर एकलव्य आदर्श विद्यालय बालक एवं बालिका छात्रावास में मौके पर जाकर छात्र- छात्राओं जानकारी लिए तो बालक छात्रावास के 88 व बालिका 89 छात्राएं हैं दोनों छात्रावास मिलकर कुल 45 छात्र छात्राओ का स्वास्थ्य खराब था।
टाइफाइड के सात , आई फ्लू चार , दो छात्राओ में का रक्त की कमी व 32 छात्र-छात्राओं का वायरल,सर्दी खांसी हुआ था जिसे भी स्वास्थ्य सुधार लाने हेतु निर्देश दिए हैं। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि ज्यादा संख्या में वायरल चिंताजनक बात है उन्होंने डॉक्टरों को जांच परीक्षण कर समय-समय पर दवाइयां देने का निर्देश दिया है तथा उन्होंने एकलव्य आदर्श विद्यालय बालिका छात्रावास में मध्यान्ह भोजन के भी जानकारी ली और छात्राओं से पूछा तो बताया कि मध्यान्ह भोजन ठीक मिलता है। उन्होंने एकलव्य आदर्श विद्यालय बालक छात्रावास में रहने छात्रों को परेशानी हो रही थी और जगह की कमी पड़ रही थी जिसको देखते हुए उन्होंने एसडीएम को निर्देशित कर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास नए भवन में रखने का वर्तमान में निर्देश दिए हैं। बालिकाओं को भी रहने हेतु जल्द से जल्द भवन तैयार करने का मंडल संयोजक व एसडीएम को निर्देश दिए हैं। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के द्वारा पहाड़ी कोरवा कन्या छात्रावास व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा छात्राओं से मध्यान्ह भोजन, पढ़ाई के संबंध में व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान थाना प्रभारी रमाकांत साहू , विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता , निज सचिव नवीन तिवारी साथ थे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
