नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 27 जुलाई 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की थी। योजना की इस किस्त में करीब 8.5 करोड़ किसानों को ही फायदा मिला था। तो वहीं केन्द्र सरकार ने अगली किस्त के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, हालांकि पुराने आंकड़े हैं कि 15वीं किस्त नवंबर या दिसंबर 2023 तक आ सकती है। यह सीधे साधे किसानों के बैंक में जमा की जाएगी। बता दें कि जिन किसानों की बैंक अकाउंट की केवाईसी नहीं हुई है वह जल्द ही केवाईसी करवा लें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।लाभार्थी अपनी पीएम किसान 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर अपडेट भी pmkisan.gov.in पर ले सकते हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
