उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ससुर ने घटन को अंजाम तब दिया जब बहू प्रेग्नेंट थी। पीड़िता ने आरोपित पति और ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना इलाके का है। महिला का आरोप है कि एक साल पहले मीरपुर थाना इलाके के गांव के एक युवक से महिला की शादी हुई थी। निकाह के बाद से ही ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था। पांच जुलाई को पति अपनी मां को दवाई दिलाने गया था, तभी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा धमकी भी दी।
इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति को बताया, तो उसके पति ने भी महिला से मारपीट किया। महिला के अनुसार पति ने कहा कि शरीयत के अनुसार मेरे पिता ने तुमसे शारीरिक संबंध बना लिए हैं, अब मैं तुम्हें नहीं रख सकता, अब तुम मेरी पत्नी नहीं बल्कि मेरी मां हो।
मायके जाकर दर्ज कराई FIR
पीड़िता अपने पीहर जाकर काफी दिनों के इंतजार के बाद 5 सितंबर 2023 को मीरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी ससुर और शौहर के खिलाफ धारा 376, 323 और 506 में केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
