छत्तीसगढ़ मौसम ब्रेकिंग: प्रदेश में रायपुर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जगहों में बुधवार को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
1 जून से 12 सितम्बर तक प्रदेश में 848.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 18 फीसदी कम है। हांलाकि इस कमी को मौसम विभाग सामान्य बारिश की ही तरह ले रहा है। वहीं 13 जिले ऐसे हैं, जहां कम बारिश हुई है लेकिन अलर्ट के बाद ये कमी पूरी होने के आसार हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




