छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कार से 20 लाख नोटों की गड्डी और बस से सैकड़ों साड़ियां बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस….

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. पुलिस की लगातार कार्रवाई से अब करोड़ों रुपये कैश, साड़ियां और शराब जब्त किये गए हैं. वहीं चेकिंग अभियान के दौरान बिलासपुर पुलिस ने क्रेटा कार से 20 लाख रुपये कैश और साड़ियों की गठरी जब्त किया है. ये दोनों कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्र में की गई है. पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.
क्रेटा कार से नोटों की गड्डी बरामद
तारबाहर थाना क्षेत्र के व्यापार विहार मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक व्यक्ति के क्रेटा कार से 20 लाख रुपए बरामद हुए, जिसके संबंध में वैधानिक जवाब नहीं मिलने पर उक्त रकम को जब्त कर लिया गया. मामले में धारा 102 के तहत रकम जब्त कर तारबाहर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
बस से साड़ियां बरामद
वाहन चेंकिंग के दौरान सकरी पुलिस ने जब्त की 201 नग साड़ियां जब्त की है. जप्त साड़ियों की कीमत करीब 1 लाख रुपए है. पुलिस ने बस क्रमांक CG28 G-0103 के डिक्की को चेक किया, जिसमें दो बोरी में भरी साड़ियां मिली. साड़ियों को नया बस स्टैंड बिलासपुर में लोड करा कर तखतपुर तक छोड़ने बोला गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
