रायगढ़, शराब पीकर घर पहुंचने पर बीवी से झगड़ा होने के बाद घर से भागे ग्रामीण ने कीटनाशक दवा सेवन करते हुए अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इसी तरह एक युवती ने भी खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार सारंगढ़ के ग्राम खैरपाली निवासी लक्ष्मीनारायण सिदार (45 साल) बीते शुक्रवार बकरी चराने निकला, मगर जब घर वापस गया तो शराब पी रखी थी। पति को नशे में देख पत्नी गुस्साई तो दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बीवी से झगडऩे वाला ग्रामीण गुस्से में घर से भाग निकला और कीटनाशक दिया पी गया। कुछ देर बाद मैदान में लक्ष्मीनारायण को उल्टी करते देख उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया। मेकाहारा में दाखिल विषबाधित ने इलाज के दौरान प्राण त्याग दिया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
