बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर, बहू की इज्जत बचाने सास ने मिटा दिया खुद का सुहाग….
बदायूं : यूपी के बदायु से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां बिल्सी थाना क्षेत्र में बीते 14 अगस्त को तेजेंद्र नाम के 42 वर्षीय व्यक्ति की रात में घर के बाहर सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने अब दो हफ्ते बाद मामले पर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक तेजेंद्र अपनी पुत्रवधू पर गलत निगाह रखा करता था, जिसको लेकर कई बार पति और पत्नी में विवाद भी हो चुका था, कई बार समझाने के बाद भी मृतक तेजेंद्र अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। आरोपित पत्नी ने बताया कि उसकी पुत्रवधू की दो साल पहले शादी हुई थी और करीब एक साल से मेरा पति पुत्रवधू पर गलत निगाह रख रहा था।
दरअसल, यह पूरा मामला 14 अगस्त की रात करीब 3 बजे का है, जब बिल्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नंबर 8 निवासी तेजेन्द्र अपने घर के बाहर गर्मी के कारण सो रहा था। रात में तेजेंद्र की किसी ने फरसे से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी, सोते समय हत्या की जानकारी जब इलाके में हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल तुरंत शुरू कर दी थी, जांच में जो बातें सामने आयी वह काफी हैरान करने वाली है।
दरअसल पुलिस जांच में मृतक तेजेन्द्र की पत्नी मिथिलेश का नाम सामने आया था, मिथिलेश से जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पति तेजेंद्र आए दिन उसके साथ मारपीट किया करता और उसकी पुत्रवधू पर गलत निगाह रखता था। जिससे तंग आकर उसने घटना की रात को पहले फरसे में धार लगाई और सुबह लगभग 3 बजे के आसपास जब तेजेंद्र गहरी नींद में सो रहा था तो फरसे से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

