सारंगढ़। शहर मे जगह जगह पानी भराव के कारण से सारंगढ़ मे मच्छरो के आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। लगभग हर वार्ड मे नालियो की साफ सफाई का अभाव ओर रसायनिक दवाओ का छिड़काव नही होने के साथ साथ फागिंग मशीनों का उपयोग नही करने से शहर में मच्छरे का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। साफ सफाई का अभाव होने से गत वर्ष डेंगू के मरीज सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र मे मिले है फिर भी साफ सफाई के मामले मे सारंगढ़ नगर पालिका गर्मी माह मे भी कोई योजना नही बनाना है जिसके कारण से कई बड़ी नालियो मे मलबा पट चुका है तथा नाम मात्र का नाली का पानी का बहाव यहा हो रहा है। वही अरसे से फागिंग मशीनों का उपयोग नही किये जाने से पूरे शहर मे मच्छरो का आतंक सरचढ़कर बोल रहा है। शहर के विभिन्न वार्डो मे नालियो मे ही मलबा का जमा होना शहरवासियो के लिये परेशानी का सबब हो गया है वही बरसात का पानी सड़को पर जाम हो गया है जिसके कारण से मच्छर पनप रहे है। इस संबंध मे शहर के विभन्न स्थानो पर मच्छरो की स्थिति का पता लगाने विभिन्न लोगो से चर्चा किया गया जिस पर जो बाते छनकर सामने आई उसमे साफ सफाई का अभाव पहले नंबर पर आ रहा है। रसायनिक दवाओ और डोडीटी पाऊडर का छिड काव नही होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। वही शहर मे ड्रेनेज सिस्टम का अंतिम छोर कोई ठोस नही होने से विभिन्न स्थानो पर नालियो का
पानी लावारिस रूप से खुले स्थान पर फैला हुआ है यहा पर मच्छर आसानी से पनप रहे है। जिसके कारण से शहरवासी परेशान है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
