कोतवाली थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल के वायरल वीडियो ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। दरअसल कॉन्स्टेबल एक महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, जिसका किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब ये वीडियो पुलिस विभाग के लिए सिर दर्द बना हुआ है। हालांकि एस पी भदोही मिनाक्षी कात्यायन ने मामले में संज्ञान लेते हुए कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वायरल हुए डेढ़ मिनट के वीडियो में कॉन्स्टेबल वर्दी में है और वह महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। फिलहाल अभी ये बात सामने नहीं आई है कि कॉन्स्टेबल और महिलाके बीच क्या रिश्ता है।
पुलिस विभाग की मानें तो ये वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है और यह रविवार को कई सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो गया। एसपी ने बताया उक्त वीडियो की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि शहर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर यादव का एक महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत एवं हरकतें करने का वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर मामले की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

