छत्तीसगढ़ न्यूज़: हजारों नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठक ‘राज्य स्तरीय महापंचायत’ में हुए शामिल….

छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11 सालों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए पूरे प्रदेश से हजारों नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठक “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के निमंत्रण पर राजधानी रायपुर में “राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत” में शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन कहां पर हुआ…
प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता और नियमित प्रधान पाठकों का प्राचार्य पदोन्नति और अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील और नवाचारी शिक्षक महासंघ” (CGPITF) ने “नियमित व्याख्याता/प्रधान पाठकों का राज्य स्तरीय महापंचायत” कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रंगमंदिर, सिटी कोतवाली के पास, गांधी मैदान रायपुर में किया गया है।
संयोजक सतीश प्रकाश ने बताया कि…
“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11 वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई हैं। प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद खाली हैं। इन 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं।
नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय महापंचायत में प्रदेश के सभी ज़िले से हज़ारों नियमित व्याख्याता और नियमित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला सम्मिलित होकर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेंगे और शासन से प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए “राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत में “एक सूत्रीय प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करने का प्रस्ताव” पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम मांगपत्र प्रेषित करने की बात कही।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
