बिलासपुर। मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार हो गए हैं. जिन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज जारी है. यह मामला उसलापुर का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, उसलापुर निवासी यादव परिवार ने बीती रात मशरूम की सब्जी बनाई, परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया. करीब 2 घंटे बाद परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगी. 2 सदस्यों की हालत गंभीर होने पर संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी गई. फिर बबली यादव, प्रदीप यादव, लीला यादव और उसके पति अविनाश यादव, आशीष यादव, राजनंदनी यादव और प्रेरणा यादव को सिम्स पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
