टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का चौथा मैच आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया. चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली हैं.
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 178 रन बनाई हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 17 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा एक विकेट झटके. इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला कल यानी 13 अगस्त को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में रात 8 बजे से खेला जाएगा.

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
