कार में घुमाने के बहाने तीन युवकों ने महिला से सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है, जहां महिला खेत से रोपा लगाकर घर आ रही तभी गांव के ही किराना दुकान के पास महिला के बच्चे को धनौली निवासी युवक दिनेश चंद्रा और टिकठी के दो युवक लालू और बबलू चंद्रा अपनी कार में बैठाये हुए थे।

महिला के पूछने पर बच्चों को घूमने की बात कहते हुए महिला को भी कार में खीचकर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर बारी-बारी से तीनों युवकों ने महिला के साथ बलात्कार किया। मामले में पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
