छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में महिला से रेप करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, घुमाने ले जाने के बहाने आरोपियों ने महिला को अपनी कार में बिठाया और जंगल की तरफ ले गए। वहां इन लोगों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। यह मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से काम की तलाश में निकली थी। वापसी के दौरान उसने देखा कि, धनौली निवासी दिनेश चंद्रा, ग्राम टिकठी के लालू और बबलू चंद्रा समेत तीन लोग सफेद रंग की कार में उसके बच्चों को लेकर कहीं जा रहे थे। जब उसने पूछा तो उन्होंने उसे जबरन खींचकर कार में बिठा लिया। फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद महिला मरवाही थाना पहुंची और उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार को भी जप्त कर लिया।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
