क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप में दोनों टीमें टकराएंगी. हालांकि उन मुकाबलों में अभी थोड़ा वक्त है, मगर इससे पहले पाकिस्तान पर भारत की जीत की खुशखबरी हॉकी के मैदान से आ गई है.
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 के मुकाबले में पाकिस्तान पर फतह हासिल कर ली है. फतह भी भारतीय टीम ने 4-0 से एकतरफा अंदाज में हासिल की.

भारतीय टीम ने टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. वहीं भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. जापान चौथे स्थान पर रहकर अंतिम 4 में पहुंचा. अब सेमीफाइनल में भारत की टक्कर जापान से होगी. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा. एशियन चैंपियनशिप के लीग स्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने- सामने थी. मुकाबला काफी हाईवोल्टेज था.

वापसी का नहीं दिया मौका
मैच शुरू हुआ और शुरुआत के 2 मिनट में ही पाकिस्तान की टीम अपना आक्रामक अंदाज दिखाने लगी, मगर भारतीय जोश के आगे पाकिस्तान का आक्रामक अंदाज शांत हो गया. भारत के धुरंधरों ने इसके बाद पूरे मुकाबले में पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया. वापसी तो दूर पाकिस्तानी टीम को डी में भी पहुंचने के ज्यादा मौके नहीं दिए और 4-0 से अंतर से बुरी तरह से हरा दिया.
हरमनप्रीत का कमाल
मैच शुरू होने के 2 मिनट में ही पाकिस्तान की टीम को लगा कि उसने गोल दाग दिया, मगर भारत ने रिव्यू लिया. पाकिस्तान के खाते में गोल तो नहीं जुड़ा. इसके बाद भारत ने जबरदस्त खेल दिखाया और पहला क्वार्टर खत्म होने में कुछ सेकेंड बचे थे कि हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दाग दिया. दूसरा गोल भी उनके ही खाते में गया. तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह और मैच खत्म होने से ठीक 5 मिनट पहले आकाशदीप सिंह ने चौथा दाग दिया. भारत ने 5 में से 3 पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
