इस भारतीय ने क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखी इमोशनल पोस्ट….
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मनोज तिवारी ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी. मनोज टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और 3 टी20 मैच खेल चुके हैं.
उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2015 में खेला था. वे घरेलू मैचों में बंगाल के लिए खेल रहे थे. मनोजा डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है.
मनोज ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करने के साथ लंबी पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा, ”क्रिकेट के खेल को अलविदा. इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया. मैं जो भी सपना देखा, वह हर चीज इस खेल ने दी. मुझे बचपन से कोचिंग देने वाले सभी कोचों का शुक्रिया. इन सभी ने मेरी उपलब्धियों में अहम भूमिका निभाई है. मेरी क्रिकेट की यात्रा में मेरे कोच मनबेंद्र घोष पिलर की तरह खड़े रहे. मेरे माता-पिता को शुक्रिया. इन दोनों ने मुझ पर कभी भी पढ़ाई या किसी और तरह का दबाव नहीं बनाया. मेरी वाइफ को शुक्रिया. वह हमेशा, हर परिस्थिति में मेरे साथ रहीं.”
गौरतलब है कि मनोज ने भारत के लिओ 12 वनडे मैच खेले. इस दौरान 287 रन बनाए. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. वे 3 टी20 मैच भी खेल चुकेहैं. उन्होंने 141 फर्स्ट क्लास मैचों में 9908 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 303 रन रहा है. मनोज ने इस फॉर्मेट में 29 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 169 मैचों में 5581 रन बना चुके हैं. इसमें 6 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं. मनोज इंडियन प्रीमियर लीग में भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने 98 आईपीएल मैचों में 1695 रन बनाए हैं. मनोज ने भारत के लिए आखिरी वनडे जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2015 में खेला था. वहीं आखिरी टी20 मैच सितंबर 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
