राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर के कई इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। बीती रात से हो रही बारिश के चलते प्रदेश की कई नदियां उफान पर है। साथ ही राजधानी रायपुर के भी कई इलाकों में जलभराव हो गया है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बारिश का दौर जारी है।

इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत मध्य- दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है और उत्तर छत्तीसगढ़ के 1-2 स्थानों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
