पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में *निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी भटगांव* के नेतृत्व में आज दिनांक 26/07/2023 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम धोबनीडीह में हेमलाल महिलाने हांथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर *आरोपी हेमलाल महिलाने पिता श्यामलाल महिलाने उम्र 50 साल साकिन धोबनिडीह थाना भटगांव* के कब्जे से एक 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक पेंट बाल्टी सफेद लाल कलर में रखे करीबन 20 लीटर हांथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 2000/रुपए एवं कच्ची महुआ शराब बनाने की बर्तन को आरोपी द्वारा अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. 215 युधिष्ठिर धीरहे, आरक्षक राकेश चंद्रा, नरेन्द्र चंद्रा,मिथिलेश राय महिला आरक्षक रथबाई बंजारे का विशेष योगदान रहा है।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
