जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी ग़ांव में अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया है। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 लोगों को मामूली चोट आई है। वहीं 8 लोगों को ज्यादा चोट आई है, जिन्हें बम्हनीडीह अस्पताल से जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां घायल 8 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
दरअसल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टुण्डरी ग़ांव से पिकअप में सवार होकर 16 लोग मैनपाट घूमने जा रहे थे। वे बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी ग़ांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी 16 घायलों को बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, यहां 9 लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया, लेकिन रास्ते में रूपेश साहू नाम के युवक ने दम तोड़ दिया, उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया था। अन्य 8 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

