भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई दो बच्चो की माँ, नाराज पति ने करा दी दोनों की शादी..
जमुई: बॉलीवुड की एक फिल्म थी हम दिल दे चुके सनम। इस फिल्म में दिखाया गया था कि शादी के बाद भी बीवी का प्रेम अपने पूर्व प्रेमी के लिए कम नहीं हो रहा था। इस बात से परेशान पति उसके पहले प्रेमी को ढूंढने निकल पड़ा था। लेकिन बिहार की एक घटना इससे उलट हैं। यहाँ पति को अपनी बीवी की प्रेमी को ढूंढना नहीं पड़ा बल्कि वह उसके साथ ही आपत्तिजनक हालत में धर ली गई। हैरान कर देने वाला यह प्रकरण बिहार के जमुई जिले का हैं।
दरअसल मामला लखापुर गांव का है। जहां रूबी देवी की अपने ही भतीजे पकंज पासवान से 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चाची और भतीजे के अफेयर की भनक महिला के पति इंद्रदेव पासवान को लग गई। जब दोनों को पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो दोनों की शादी करा दी। हालांकि इसके लिए पंचायत हुई। पंचायत में पति इंद्रदेव पासवान पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। जब 20 साल के भतीजे पंकज पासवान से बात की गई तो वह महिला को अपनी पत्नी बनाने को तैयार हो गया
जिसके बाद पंचायत ने दोनों की वही शादी करा दी। पति ने ही महिला की मांग पंकज पासवान के हाथों भरवा दिया। दोनों की शादी गांव के काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ कराई गई। शादी का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया। ग्रामीणों ने टाउन थाना की पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। घटना शनिवार देर रात की है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
