भिलाई। भिलाई 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन तलाक का मामला सामने आया है। दरअसल, 10 साल पहले विनीता मल्होत्रा ने धर्म परिवर्तन कर जोहल अहमद से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद उसका पति उस पर शक करने लगा और एक दिन उसने तीन तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया।

भिलाई 3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रार्थी विनीता मल्होत्रा उर्फ आलिया अहमद की शादी 10 वर्ष पूर्व जोहल अहमद से हुई थी, लेकिन कुछ दिन पहले पति जोहल अहमद ने उन्हें इस्लामिक तरीके से तीन बार तलाक कहकर संबंध खत्म कर लिया, जिसके बाद प्रार्थिया ने भिलाई 3 थाने में की है। मामले की विधिवत जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
