छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती कर शादीशुदा आटो चालक भगाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। आटो चालक ने लड़की से दोस्ती कर उसे मोबाइल गिफ्ट किया। फिर देकर प्यार में फंसा लिया। इसके बाद उसे भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।
एएसआई हेमंत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले 16 साल की लड़की अपने परिजन को बिना बताए गायब हो गर्ड, जिससे परेशान परिवार वालों ने उसकी तलाश की। उन्होंने परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

शादीशुदा ऑटो चालक से थी दोस्ती
पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि लड़की दसवीं कक्षा तक पढ़ी है। इसके बाद पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। करीब साल भर पहले स्कूल जाते समय उसकी पहचान खजुरी के रहने वाले ऑटो चालक दिलहरण यादव (23) से हुई थी। जान पहचान का फायदा उठाकर आटो चालक ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया और उससे दोस्ती कर बातचीत करने लगा। फिर उसने लड़की को प्यार में फंसा लिया। लड़की भी उसकी बातों में आकर उसे चाहने लगी।
शादीशुदा ऑटो चालक ने किया रेप
इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने आटो चालक दिलहरण यादव की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और लड़की के साथ ही वह भी गायब है। इस पर पुलिस ने मोबाइल की तकनीकी जांच कर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिर उसे सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा इलाके से दबोच लिया।

इस दौरान लड़की भी उसके साथ मिल गई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया, तब उसने बताया कि शादी करने के बहाने ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। तब लड़की को यह भी नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंप दिया है। वहीं, आटो चालक पर अपहरण के साथ ही रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
