प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की हुई मौत, CM ने जताया शोक….
पटना। बिहार के 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, रोहतास जिले में पांच व्यक्तियों की मौत हुई, वहीं औरंगाबाद और बक्सर जिलों में दो-दो लोगों की मृत्यु हुई। बयान के अनुसार इसके अलावा, अरवल, किशनगंज, कैमूर, वैशाली, सीवान, पटना, अररिया और सारण जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। कुमार ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और तड़ित झंझा (थंडरस्टॉर्म) के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

