रायपुर: शराब चीज ही ऐसी है कि किसी अजनबी से भी पलभर में दोस्ती हो जाती है। दो घूंट जब हलक से नीचे उतरता है, तो वे एक-दूसरे की कसमें खाते हुए जान देने को भी अमादा हो जाते हैं और कभी-कभी सुरुर ऐसा चढ़ता है कि जान ले भी लेते हैं।

पुलिस हिरासत में खड़ा ये वो गुनहगार है, जिसके हाथ खून से रंगे हुए हैं। राजधानी रायपुर की पुलिस एक हफ्ते से इसकी तलाश में यहां-वहां छापेमारी कर रही थी और आखिर में ये कोरबा जिले में मिला। पुलिस के मुताबिक इस आरोपी का नाम दीपक साहू है, जिसने 6-7 जुलाई की दरमियानी रात कमल विहार गेट के पास हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था।
दिलचस्प बात ये है कि पुलिस CCTV फुटेज और दूसरी तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी दीपक साहू तक तो पहुंच गई। लेकिन अब तक वो मृतक की पहचान नहीं कर सकी है। आरोपी का कहना है कि वो उससे उसी रात पहली बार मिला था। दोनों ने साथ शराब पी और फिर किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पत्थर से कुचलकर उसे मौत दे डाली।
शराब एक बार फिर खूनी वारदात का सबब बना और दो अजनबी शराब की खातिर ही मिले। दोस्ती हुई और फिर खून भी हो गया।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
