सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक उप सरपंच का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि, अपहृत बुरकापाल ग्राम पंचायत का उपसरपंच माड़वी गंगा है।
बीती रात ताड़मेटला स्थित घर सें ही अगवा करने की सूचना मिली है। अगवा उप सरपंच के लिए आज जनअदालत लगाने की भी खबर सामने आई है। माड़वी गंगा की सकुशल रिहाई के लिए कई समाज सामने आए। नक्सलियों से सामाजिक संगठनों ने उप सरपंच को सकुशल रिहा करने की माँग की है।
बता दें कि बस्तर में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन मानसून’ की भी शुरुआत कर दी है। सुकमा में भारी बारिश के बीच नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर जवानों ने 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली सोढ़ी दुला को ढेर कर दिया है। सुकमा पुलिस को जानकारी मिली थी कि, एर्राबोर और भेज्जी थाना क्षेत्र के रगड़गट्टा, मरईगुड़ा क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के माओवादी मौजूद हैं।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




