फ़्रांस: पति की हैवानियत ऐसी की आपकी भी रूह काँप जाएँ, हरकत इतनी घिनौनी की इंसानियत भी शर्मसार हो जाएँ। पूरा मामला फ़्रांस का है जहाँ एक पति पर अपनी ही पत्नी का बलात्कार कराने का आरोप है, वह भी एक बार नहीं बल्कि दूसरे लोगों ने 90 से ज्यादा बार आरोपी कि बीवी को अपने हवस का शिकार बनाया।

हैरानी की बात ये है कि पति इस पूरी घटना को अंजाम देने से पहले बीवी को नशीली दवा खिला देता था। इसके बाद घर आने वाले बारी-बारी उसकी आबरू लूटते थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने यह भी बताया है कि बलात्कार करने वाले मानते थे कि यह सब सहमति से हो रहा, नशीली दवा के नशे में मदहोश पत्नी को भी इस बात का आभाष नहीं होता था।
स्थानीय पुलिस ने बलात्कार के 92 मामलों की पुष्टि की है। उनमें से 51 पुरुष ऐसे हैं जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। (Pati ne biwi ka karaya rape ) जिन लोगों की पहचान की गई है उनमें एक फायरमैन, एक लॉरी ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, एक बैंक में आईटी वर्कर, जेल गार्ड, एक नर्स और एक पत्रकार शामिल हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
