सारंगढ़ अंचल मे बाइक चोर गैंग को नही रहा पुलिस और जानून का खौफ..! 04 बाइक की चोरी से जनता मे दहशत का माहौल…
सारंगढ़। सारंगढ़ परीक्षेत्र मे बाईक चोरों का मजा हो गया है। एक सप्ताह के अंदर सारंगढ़ शहर में 4 बाईक को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बाईक चोरों का गिरोह सारंगढ़ मे सक्रिय है वही पुलिस पर निष्क्रयता के आरोप लग रहे है। सप्ताहभर के अंदर चोरों ने जिस साहस के साथ बाईक चोरी की घटना को अंजाम दिया है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि सारंगढ़ में चोर चुस्त है।
नवीन जिला बना सारंगढ़ बिलाईगढ में 13 जून से 20 जून तक सारंगढ़ कोतवाली थाना मे ही चार मोटरसायकलो के चोरी की रिपोंट दर्ज किया गया है। जिस प्रकार से दिन दहाड़े मोटर सायकल की चोरी किया जा रहा है उससे अंचल मे मोटर सायकल चोर गिरोह के सक्रिय होने के आशंका बलवती हो रही है। खास बात है कि हिरो एच.एफ ओर स्पलेंडर के बाईक की चोरी हो रही है। आशंका है कि डुप्लीकेंट चाबी के सहारे बाईक की चोरी किया जा रहा है। चोरी हुई चार बाईक मे एक बाईक की बे ताला मंदिर सारंगढ़ मे सुबह 7 बजे, दैनिक सब्जी बाजार मे शाम 4 बजे, टांगर गांव मे सुबह 4 बजे तथा न्यायालय परिसर मे शाम 4 बजे बाईक चोरी किया गया हे। जिससे बाईक चोरों क बुलंद होंसले की जानकारी मिल रही है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ कोतवाल पुलिस की सुस्त कार्यशेली के कारण से चोरो क होंसलें बुलंद हो गये हे। सप्ताहभर मे ही चोरों ने 4 बाईक को अपना निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया है। वही सभी चोरिया लगभग दिन के उजाले मे कर रहे
है। जिसस साफ प्रतीत हो रहा हे कि पुलिस का डर या भय चोरो को नही है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

