कानपुर। यूपी के कानपुर में हत्या की एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां खेल-खेल में एक लड़के की हत्या कर दी गई, दरअसल कुछ लड़के आपस में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बॉलर ने बैट्समैन को क्लीन बोल्ड कर दिया, इससे बल्लेबाज इतना नाराज हो गया कि उसने बॉलर की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।
यह घटना घाटमपुर इलाके के रेवन्ना इलाके में डेरा राठी खला सा गांव की है, गांव में सोमवार की शाम करीब 5 बजे कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। हरगोविंद नाम का लड़का बैटिंग कर रहा था और सचिन बॉलिंग। सचिन ने अपनी तेज गेंदबाजी से हरगोविंद को आउट कर दिया, इससे वह गुस्सा गया और मारपीट करने लगा।
इस दौरान हरगोविंद का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई, हत्या की सूचना पर सचिन के परिजन दौड़ते हुए ग्राउंड में आए और उसे उठा कर घाटमपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या करने वाला हरगोविंद और उसका भाई मौके से फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।
- माँ परमेश्वरी पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धा, डॉ. सनम जांगड़े ने की सुख-समृद्धि की कामना… - October 17, 2026
- वीर जवानों की गाथा से गूंजा सारंगढ़, शहीद परिवारों का सम्मान… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
