प्रधानमंत्री के नाम को लेकर शादी के मंडप में बखेड़ा, नहीं बता पाया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, फिर देवर के साथ…

भारतीय शादी को लेकर कई तरह की खबरें आप पढ़े ही होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीबो-गरीब मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। रस्म के दौरान एक साली ने दूल्हे से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। लेकिन दूल्हा नहीं बता पाया। इसके बाद तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है।
मिली जानकारी के अनुसार सैदपुर थाना इलाके के नसीरपुर गांव निवासी शिव शंकर (27) पुत्र राम अवतार राम की शादी बसंत पट्टी गांव निवासी लखेदू राम की पुत्री रंजना से तय थी। शिव शंकर बारातियों संग 11 जून को लड़की के घर पहुंचा। रात को शिव शंकर की रीति रिवाज के साथ रंजना से शादी कराई गई। इसी दौरान सुबह के समय खिचड़ी की रस्म अदा करने के दौरान एक साली ने देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया, लेकिन दूल्हा नहीं बता पाया। इस दशा में लड़की के परिजनों ने बातचीत की तो पता चला कि दूल्हा मंदबुद्धि है
छोटे बेटे से करवा दी शादी’
लड़के के पिता राम अवतार का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के शिव शंकर को हाफ माइंड बताकर असलहे के दम पर छोटे लड़के अनंत से शादी करा दी। जबकि छोटे पुत्र अनंत की उम्र भी अभी कम है। जिसके बाद भी वे लोग शादी को मान्यता देते हुए बहू को लेकर घर आ गए। दूल्हे के पिता का आरोप है कि बीते शनिवार को लड़की पक्ष के लोग घर आकर बहू को जबरदस्ती ले जाने लगे। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दोनों पक्षों को सैदपुर थाना बुलाया गया। अब मामले का निस्तारण कराने की कोशिश थानाध्यक्ष की ओर से की गई
- निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली रफ्तार, जिला अस्पताल सारंगढ़ बना भरोसे का केंद्र… - December 19, 2025
- जनपद सदस्य हीरा भैरवनाथ ने समाज को जोड़ने का दिया संदेश ….मानदेय की 20 प्रतिशत दिया समाजदान.. - December 19, 2025
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025

