एयर होस्टेस को घर मे अकेली देख किया दुष्कर्म,जान से मारने की दी धमकी….
यूपी के बरेली में एक एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक समुदाय विशेष से संबंध रखता है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण पीड़िता डर गई तो आरोपी का दुस्साहस बढ़ता गया।
पीड़िता की बिगड़ती हालत देख परिजनों को जब घटना की जानकारी ली, जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एयर होस्टेस बिथरी चैनपुर के एक क्षेत्र की निवासी है। माता-पिता खेती करते हैं। आरोप है कि इज्जतनगर के करमपुर चौधरी का रहने वाला अदनान पीड़ित युवती का बीते करीब डेढ़ साल से पीछा कर रहा है। पीड़िता 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एयर होस्टेस की पढ़ाई के लिए लखनऊ चली गई। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। हाल ही में पीड़िता घर आई हुई थी। माता-पिता खेत गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी आ धमका और युवती के साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि अदनान ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते पीड़िता ने बात छिपा ली, जिससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ता गया, जिसके बाद उसने घरवालों को पूरा घटनाक्रम बताया। सोमवार को परिजन बिथरी थाने पहुंचे और शिकायती पत्र देकर आरोपी अदनान के विरुद्ध दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखाई।
घटना के बाद गुमसुम रहने लगी थी पीड़िता
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से बेटी गुमसुम रहने लगी थी। घरवालों से वह सहमी-सहमी रहने लगी। मां ने कारण पूछा तो वह रोने लगी और पूरी कहानी बताई। इसके बाद बेटी को लेकर स्वजन बिथरी चैनपुर थाने पहुंचे।
इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
