भारतीय डाक भर्ती के लिए अप्लाई करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय डाक मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) (शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू करेगा।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन लिंक 16 जून से एक्टिव होगा। कैंडिडेट्स इसके लिए 23 जून तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। एक बार शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर कर आवेदन कर सकते हैं।
करेक्शन विंडो कब होगी ओपन
उम्मीदवार 24 जून से 26 जून तक अपने आवेदनों को करेक्शन विंडो के जरिए एडिट कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने 11 जून तक अपने आवेदन जमा किए थे, वे भी 24 जून से 26 जून तक अपने आवेदनों को एडिट कर सकेंगे। बता दें कि पहले इस भर्ती के लिए आवेदन 11 जून को बंद हो गए थे, जिसके बाद इनको 16 जून से फिर शुरू किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई(How to apply for India Post GDS recruitment 2023)
सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद कैंडिडेट्स रजिस्टर करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें।
फिर मांगी गई जानकारी को भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद कैंडिडेट्स सबमिट कर दें।
आखिरी में कैंडिडेट्स आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी निकलवा लें।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
