सरकार लगातार इको फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक विकल के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, लेकिन यह इलेक्ट्रॉनिक विकल दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भिलाई के हाउसिंग बोर्ड स्थित कैलाश नगर के एकता चौक में सामने आया है। जहां पर वाहन मालिक विश्वनाथ जायसवाल के भाई ने ड्यूटी जाने से पहले सुबह 4 बजे अपने टू व्हीलर को चार्ज में लगाया। लेकिन कुछ मिनट बाद हुए एक धमाके के साथ गाड़ी में आग लग गई।

आग इतनी भयंकर थी कि बगल में खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया ब्लास्ट की आवाज सुनकर वाहन मालिक और उनका परिवार बाहर निकला जैसे तैसे आग बुझाई इसी दौरान हेल्पलाइन नंबर 112 में भी फोन किया पर वहां कोई रिस्पांस नहीं मिला। कार में बढ़ती आग देख परिजनों ने कार को गैरेज से बाहर निकाला तभी पुलिस थाने को किसी ने सूचना दी और थाने से स्टॉप वहां पहुंचा तब तक आग बुझा दी गई थी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
