रायपुर। राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट में छात्र घायल हुए हैं. बताया जा रहा कि आम चोरी के शक ठेकेदार के गुर्गों ने छात्रों की पिटाई की है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है. जिसमें छात्रों से मारपीट किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की पिटाई कर दी गई. ये घटना गुरुवार रात की है. यहां आम चोरी के शक में ठेकेदार के गुर्गों ने उत्पात मचाते हुए हॉस्टल में घुसकर विद्यार्थियों से जमकर मारपीट की. इस घटना के दूसरे दिन नाराज पीड़ित छात्रों ने कुलपति कक्ष का घेराव कर दिया. जिसके बाद मामले को लेकर जांच कमेटी बनाई गई. वहीं मामले में ठेकेदार ने छात्रों से माफी मांगा है. बता दें कि विश्वविद्यालय का ठेका राकेश सुनकर नामक व्यक्ति को प्रदान किया गया था.
ये घटना पुलिस तक पहुंच चुकी थी. लेकिन इसपर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि अंदरूनी तौर पर मामला सुलझा लिया गया है.लेकिन जिस प्रकार से रात के साए में छात्रों पर बेवजह हमला हुआ है. इस घटना से कृषि विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
