सारंगढ़: नगर पंचायत सरिया के जनप्रतिनिधियो ने सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए मोर्चा खोल लिया है, नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर सरिया नगर में सट्टे पर अंकुश लगाने की मांग की है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक को सौंपा गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने उल्लेख किया है कि नगर पंचायत सरिया में पिछले कई वर्षों से ठेका कारोबार खुले रुप से चल रहा है जिसके कारण आम जनमानस खासकर के युवा वर्ग इसकी चपेट में बुरी तरह से प्रभावित हैं एवं सट्टा के कारण सरिया में चोरी की वारदात बार-बार हो रही है जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में कई बार सरिया थाने में की गई थी परंतु कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई, कार्यवाही नहीं होने के कारण सट्टा कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए सट्टा कारोबार का जल्द कड़ी कार्यवाही करने की मांग जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई है। इस दौरान रानू स्वर्णकार अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया, अरुण शराप उपाध्यक्ष, मोती लाल , शत्रुघ्न प्रधान, चतुर सिदार उपस्थित रहे।।

- सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन… - September 24, 2026
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: पात्र दम्पतियों को मिलेगा 1 लाख तक का एकमुश्त लाभ… - September 24, 2026
- मछली पालन ने बदली किस्मत, गांधीराम की सालाना कमाई 8 लाख तक… - September 24, 2026
