आजकल के वक्त में निवेशक कई मार्केट लिंक्ड स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप किसी तरह का जोखिम लिए बिना अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम या नेशनल सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं.

अगर आप दोनों में से किसी एक स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको दोनों पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में बता रहे हैं.
अगर आप पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आप 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के पैसे निवेश कर सकते हैं. ब्याज दर आपको निवेश की अवधि के हिसाब से ही मिलेगा.
मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस में 5 साल की एफडी स्कीम पर ग्राहकों को 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है.
वहीं नेशनल सेविंग स्कीम (NSC) पर 7.7 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. ध्यान रखें कि पोस्ट ऑफिस एफडी की कैलकुलेशन तिमाही और NSC की गणना सालाना आधार पर होता है.
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
- फर्जी दस्तावेज से 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में नौकरी करता रहा बांग्लादेशी, STF ने छापेमारी में दबोचा… - September 26, 2026
