सारंगढ़ । नगर के साप्ताहिक दैनिक बाजार के सामने श्रीमती सीता केजरीवाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के बैनर तले मीठी लस्सी का वितरण किया गया । यह कहा जाता है कि – अक्षय तृतीया के दिन किए गए काम अक्षय फल देते हैं । इसलिए इस दिन शुभ काम किए जाते हैं । कहा जाता है कि – इस दिन आप जो भी कार्य करते हैं वह मन एवं आत्मा से जुड़ा हुआ रहता है । ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान पुण्य बहुत ही महत्वपूर्ण तथा प्रभावी होते हैं । इस तिथि को नर – नारायण प्रभु परशुराम का अवतार हुआ था और इसी दिन से त्रेता युग का आरंभ हुआ था । इस बात को ध्यान में रखते हुए श्रीमती सीता केजरीवाल के नेतृत्व में मधु केजरीवाल , बबीता केजरीवाल, प्रभा केजरीवाल, सुमन केजरीवाल, श्रीमती शीला अग्रवाल एवं श्रीमती दुर्गा धनानिया के द्वारा लगभग 500 गिलास मीठी लस्सी का वितरण नगर के दैनिक साप्ताहिक बाजार में किया गया ।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

