सारंगढ़। छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का काम एक अप्रैल से शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में 11 साल बाद सर्वे हो रहा है। राज्य के ग्रामीणों इलाकों में अबतक कितने लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिला और कितने लोगों के नाम लिस्ट में शामिल नहीं है इस तरह की जानकारी जुटाने के लिए राज्य शासन की तरफ से ये कदम उठाया है।
दिनांक 21 अप्रैल 2023 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्षता मे
छत्तीसगढ़ राज्य समाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को समय सीमा मे पूर्ण करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा समस्त सुपर वाइजरों को बधाई देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सर्वाधिक परिवार संख्या का लक्ष्य होने के बावजूद महज 20 दिनों मे जनपद पंचायत सारंगढ़ का सर्वें 91.48% पूर्ण हो चुका है, जिसके लिए सभी सुपर वाइजर एवं उनकी टीम बधाई के पात्र हैँ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उम्मीद जताई है की इस सप्ताह अंत तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके लिए अभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। जिन पंचायतों मे सर्वें का कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हे पूर्णतः का प्रमाणपत्र भी दिया गया है। विदित हो की 266 ग्रामों मे से 177 ग्राम को पूर्णतः प्रमाणपत्र मिल चुका है,और मात्र 89 ग्रामों की जनगणना जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।
जनपद पंचायत सीईओ ने इस। महत्वपूर्ण कार्यों की संपादन की जिम्मेदारी हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, आर.आई., और तकनीकी सहायकों को सुपरवाइजर बनाया था।


- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




