रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार की शाम छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय पावर इंजीनियर कॉन्क्लेव 2023 में इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों के लिए यह सुविधा लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा विद्युत मंडल के अभियंताओं को 3% के टेक्निकल मानदेय देने की भी घोषणा की। अभियंताओं की ओर से पुराना पेंशन देने का भी अनुरोध किया गया, जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के तमाम निगम मंडल आयोग और विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों के अनुसार वित्तीय भार का आंकलन करना होगा तभी इसकी घोषणा कर पाएंगे । हालांकि उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा मांग आई है इस पर विचार करेंगे।
छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ की ओर से इस कॉन्क्लेव हर साल कराया जाता रहा है। लेकिन कोरोना के चलते 2019 के बाद ऐसा आयोजन नहीं हो पाया। 4 साल बाद आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के विद्युत अभियंताओं समेत रिटायर्ड इंजीनियर, और सीएसईबी के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए । कॉन्क्लेव में प्रदेशभर के इंजीनियर ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जिसके जरिए बताया गया कि कैसे नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सस्ती दर पर बिजली उत्पादन कर प्रदेश और उसके उपभोक्ताओं तक सप्लाई की जा सकती है।
कार्यक्रम मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा ऊर्जा सचिव अंकित आनंद, विद्युत आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल, विधायक उपाय विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अभियंता संघ के नए कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
