कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है. मोदी सरकार (Modi Government) ने हाल ही में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा (DA Hike) कर दिया है.

इस इजाफे के बाद में कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए (DA Arrears Update) मिल रहा है. अप्रैल महीने में कर्मचारियों के खाते में मोटा पैसा आने वाला है. DA के साथ ही कर्मचारियों के TA में भी बंपर इजाफा हो गया है. आइए जानिए अब आपको कितना फायदा मिलने वाला है.
1 जनवरी से मिलेगा एक्सट्रा पैसा
सरकार की तरफ से 1 जनवरी 2023 से 42 फीसदी की दर से डीए का फायदा मिल रहा है. सरकार ने बताया है कि महंगाई भत्ते का भुगतान कर्मचारिों को अप्रैल महीने की सैलरी में मिलेगा. यानी आपको जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का पैसा एरियर के रूप में मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि कर्मचारियो के खाते में कितना एक्स्ट्रा पैसा आने वाला है.
18,168 रुपये मिलेंगे एक्सट्रा
लेवल 14 के कर्मचारियों की बात करें तो केंद्रीय कर्मचारियों को इसमें GP 10,000 रुपये हैं. इसके साथ ही बेसिक सैलरी 1,44,200 रुपये से शुरू हो जाएगी. वहीं, इसमें डीए और टीए का पैसा मिलाकर करीब 70,788 रुपये होगा. वहीं, पुराने महंगाई भत्ते से तुलना करें तो इस हिसाब से करीब 6056 रुपये ज्यादा मिलेंगे. वहीं, 3 महीने के एरियर की बात करें तो पूरे 18,168 रुपये मिलेंगे.
3 कैटेगिरी में बांटा है ट्रैवल अलाउंस को
ट्रैवल अलाउंस की बात करें तो इसको 3 भागों में बांटा गया है. इसको शहर और कस्बों के हिसाब से बांटा गया है. पहली कैटिगरी- हायर ट्रांसपोर्ट अलाउंस शहर की है और दूसरे शहरों को अन्य की श्रेणी में रखा गया है.
श्रम ब्यूरो करता है कैलकुलेशन
आपको बा दें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन हर महीने श्रम ब्यूरो की तरफ से की जाती है. श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का हिस्सा है. पिछले साल जुलाई 2022 में 4 फीसदी का DA Hike किया गया था. अब एक बार फिर 4 फीसदी का इजाफा किया गया है. 31 जनवरी, 2023 को जारी CPI-IW के आंकड़े से ये तय था कि महंगाई भत्ते में 4.23 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. लेकिन, इसे राउंड फिगर में किया जाता है इसलिए ये 4 फीसदी की गई है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
