आज मंगलवार को दिन व रात का समय बराबर होगा। बुधवार से उत्तरी गोलार्द्ध में दिन का समय बढ़ना शुरू हो जाएगा जबकि दक्षिणी गोर्ग्द्ध में रातें लंबी होनी शुरु हो जाएंगी।उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत की शुरुआत

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय के अनुसार भारतीय समयानुसार 21 मार्च तड़के 2.54 बजे विषुव का समय होगा। मार्च विषुव को वसंत विषुव भी कहा जाता है। उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत की शुरुआत है, जबकि दक्षिणी में शरद ऋतु का प्रारंभ होगा।
पृथ्वी के दिनों के गोलार्द्ध में मौसम बदलना शुरू हो जाता है
विषुव मौसमी प्रभाव लाता है और पृथ्वी के दिनों के गोलार्द्ध में मौसम बदलना शुरू हो जाता है। पृथ्वी के अपने अक्ष में घूमने के अलावा साढ़े 23 अंश झुके होने के अलावा अपनी कक्षा में भ्रमण के चलते दिन व रात के समय में अंतर आता है।
साल में दो बार बराबर होते हैं दिन व रात
यह प्रक्रिया पूरे वर्ष चलती है और साल में दो बार दिन व रात बराबर होते हैं। सितंबर में भी दिन व रात बराबर होंगे। इस बीच 20-21 जून को वर्ष का सबसे बढ़ा दिन होगा। जबकि 21-22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन व रात सबसे अधिक लंबी होती होती है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
