एक आधार कार्ड से खरीद सकते है कितने सिम? कोई और तो नही कर रहा आपके नाम का इस्तेमाल,तुरंत चेक करें….
नई दिल्ली. कई बार मोबाइल फोन चोरी हो जाने या गिर जाने की वजह से सिम कार्ड गुम हो जाता है. ऐसे में हमें नए सिम कार्ड की जरूरत होती है. पहले नई सिम खरीदने के लिए एक लंबे प्रोसेस से गुजरना होता था और 2 से 4 दिन का समय लगता था, लेकिन अब सिर्फ आधार कार्ड से ही नया सिम कार्ड मिल जाता है और ये सिम तुरंत एक्टिवेट भी हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आधार कार्ड से कितने सिम खरीदे जा सकते हैं?
अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं.
दरअसल, एक आधार कार्ड पर आप 9 सिम कार्ड खरीद सकते हैं. ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है कि आप अपने डॉक्युमेंट्स किसी को देते हैं, तो वह आपके नंबर से सिम खरीद ले. ऐसे में आपके डॉक्युमेंट्स का मिसयूज न हो इसके लिए आप अपने डॉक्युमेंट्स में साफ- साफ लिख सकते हैं कि आपने इन्हें किस काम के लिए किसी शख्स को दिया है ऐसा करने से उन डॉक्युमेंट्स से सिम लेना या फिर कोई भी फ्रॉड करने की संभावना कम हो जाएगी.
आपके आधार नंबर से कितने मोबाइल नंबर लिंक?
इसके अलावा आपको यह जानना भी बेहद जरूरी है कि आपके आधार नंबर से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं. ताकि आपको जानकारी रहे कि आपके आधार नंबर का कहीं गलत उपयोग तो नहीं हो रहा है. आधार कार्ड से कितने नंबर लिंक हैं इसका पता लगाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है.
कैसे जाने कितने सिम कार्ड इशू है आधार कार्ड पर?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने नंबर एक्टिवेट हैं, तो आप उनको आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. ट्रैक करने के साथ-साथ आप उन नामों की शिकायत कर उनको ब्लॉक भी करवा सकते हैं. आधार कार्ड से लिंक्ड सिम कार्ड ट्रैक करने के लिए आपकोhttps://tafcop.dgtelecom.gov.in/ क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको इस वेबसाइट में दिए कॉलम में अपना मोबाइल नंबर डालना होगा. इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. OTP एंटर करने के बाद आपको Action का ऑप्शन मिलेगा. इस बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने वे सारे नंबर आ जाएंगे जो आपके आधार कार्ड से लिंक्ड होंगे.
कैसे करें नंबर को डी-एक्टिवेट?
सरकारी वेबसाइट पर जहां आपको आधार से लिंक नंबर मिलेंगे. वहीं, उनके सामने तीन और ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें Required, Not required और This is not my number शामिल हैं. अगर इनमें से कोई मोबाइल नंबर आपका नहीं है, तो आप This is not my number पर क्लिक कर दें. ऐसा करते ही आपकी रिपोर्ट ऑटोमेटिक सरकार तक पहुंच जाएगी और उसके बाद उस नंबर को डी-एक्टिवेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
