बेंगलुरु में साढ़े तीन साल की बच्ची की रेप के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला कोई और नहीं उसकी मां का लिव-इन-पार्टनर है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के वक्त नशे में था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पति को छोड़ आरोपी के साथ रह रही थी महिला
यह पूरा मामला कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने पति को छोड़कर एक साल से आरोपी के साथ रह रही थी। महिला एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। रविवार को महिला फैक्ट्री गई हुई थी। रात में जब वह लौटी तो उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची मृत मिली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई
महिला की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को शव आरोपी पर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने IPC की धारा 376, 402 और POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है।
गांजे के नशे में रेप के बाद किया मर्डर
आरोपी का कहना है कि वह वारदात के वक्त नशे में था। वह गांजा पीता है। उसने बच्ची के साथ रेप किया और मामला खुल न जाए इसलिए उसने पीट-पीटकर बच्ची की हत्या कर दी।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
