मोदी सरकार 2.0 का आखिरी आम बजट आज संसद में पेश होने जा रहा हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण भी शुरू हो चुका हैं। देशभर की निगाहें इस बजट पर टिकी हुई हैं। लोग जानने को उत्सुक हैं की महंगाई, कोविड के बीच सरकार उन्हें राहत देने के लिए इस बजट में किस तरह के कदम उठाएगी? हालाँकि आम लोगो के पिछले अनुभव इस मामले में बेहतर नहीं रहे हैं और उन्हें बजट के दौरान ही महंगाई की मार झेलनी भी पड़ी हैं।

हम बात कर रहे हैं 2021 के बजट की। यह भीषण कोविड महामारी के बीच पेश किया मोदी सरकार का पूर्ण बजट था जिसे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ही पेश किया था। इस बार गृहणियों को एलपीजी के दाम में कमी की उम्मीद हैं जैसी उम्मीद उन्हें 2021 में थी। लेकिन हुआ था इसके उलट। क्योंकि 2021 के बजट पेश होने के ठीक बाद एलपीजी के दाम 100 रुपए बढ़ा दिए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि बजट के तीन दिन बाद तक 25 रुपए तक बढ़ चुके थे। 2021 में 15 फरवरी को दूसरी बार 50 रुपए और 10 दिन बाद फिर से 25 रुपए बढ़ा दिए गए थे।
सरकार के इस फैसले का तब विपक्षी कांग्रेस ने जमकर विरोध किया था। उन्होंने बजट भाषण तक का विरोध किया था। संसद में कार्रवाही ठप्प थी और देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार प्रदर्शन भी किये गए थे। वैसे इस बार वित्तमंत्री ने संकेत दिए हैं की वैश्विक महंगाई के बीच भारत में जरूरी सामानो के दाम स्थिर रहेंगे और प्रयास होगा की महंगाई में कमी के लिए जो जरूरी कदम हो वह उठाये जायेंगे।
- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026


