रायगढ़। दिनांक 27.01.2023 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गेरवानी के दो लड़के, लोहरापारा गेरवानी एक मकान में मिलकर बिक्री के लिए महुआ शराब बना रहे हैं । सूचना की तस्दीकी के थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग के साथ स्टाफ भेजे । पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से गांववालों और मुखबिर से पुख्ता जानकारी लेकर मकान की घेराबंदी कर दो युवकों को अभी राम अगरिया का मकान ग्राम गेरवानी लोहरापारा में पकड़े । पूछताछ में युवकों ने अपना नाम (1) संजय अगरिया पिता समारू अगरिया उम्र 19 वर्ष निवासी चमार पारा घरघोडा हा0मु0 गेरवानी लोहरापारा (2) राजू कुमार अगरिया पिता सकल साय अगरिया उम्र 19 वर्ष निवासी पहाड लुडेग थाना लैलुंगा हा0मु0 छोटे अगरिया का किराये का मकान ग्राम गेरवानी का अभी राम अगरिया का मकान लोहरापारा गेरवानी, बताये । दोनों लड़कों के कब्जे से 5-5 लीटर जरकिन एवं 1-1 लीटर प्लास्टिक बॉटल में *कुल 11.5 लीटर महुआ शराब कीमती 1150 रूपये जप्त* किया गया है । आरोपीयों के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में *धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही* कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के निर्देशन पर साथ शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, आरक्षक नरेश रजक और विद्याधर सिदार शामिल थे ।

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
