पलारी। विकास खंड पलारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतान प में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोसम साहू जी ने नवमी से बारहवीं तक के बच्चों को पौष्टिक अनाज के बारे में सविस्तार से जानकारी दिया। श्री साहू ने बताया कि वर्ष २०२३को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया गया है।इन फसलों को प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वजों ने उपयोग करते रहे हैं ये फसलें विभिन्न जलवायु जैसे कम पानी कम खाद कम उपजाऊ भूमि में भी आसानी से उत्पादन किए जा सकते हैं।इन फसलों में रागी एक ऐसा लाभदायक फसल है जिसमें १००ग्राम में ३४४मिलीग्राम प्रोटीन पाया जाता है ये बीपी सुगर को भी कंट्रोल करता है स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही उत्तम फसल है।इन फसलों में विटामिन प्रोटीन रेशेदार खनिजो से भरपूर पोषक तत्वों के कारण इसे सुपरफूड कहा जाता है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ १०००रू.इन फसलों को लगाने के लिए दिया जाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के २०जिलों के ८५विकासखंडों में इन फसलों को विशेष रूप से सफलता पूर्वक बढ़ावा मिला है इस अभियान को पूरे प्रदेश में चलाना है और लोगों को फसल के महत्व फसल से लाभ उत्पादन के तरीके आदि बताकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोसम साहू जी मनोज वर्मा डॉक्टर कोमल वैष्णव विजय कुर्रे रविशंकर साहू देवेंद्र लहरे अरविंद ध्रुव पीके साहू तामेश्वर बंजारे आदि उपस्थित थे।

- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
