मौसम अलर्ट:प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज,इस दिन हो सकती है बारिश,पड़ेगी कड़ाके की ठंड….
रायपुर/प्रदेशवासियों को पिछले कुछ दिनों से ठंड से राहत मिली हुई है, लेकिन ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक दो दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
17 जनवरी को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवा की दिशा में भी बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फ़िलहाल तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
