मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आदमखोर तेंदुए ने आज एक और जान ले ली। पिछले माह भर में तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि कुंवारी निवासी रणदमन बैगा पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग घटनास्थल पहुंचा।
तेंदुए ने एक महिला को बनाया शिकार
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी तेंदुए छत्तीसगढ़ में जगह-जगह दिखाई देते रहे हैं। मनेंद्रगढ़ वन मंडल में तेंदुआ का आतंक बढ़ता जा रहा है। आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
तेंदुए ने तीसरी बार किया हमला
मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा में सुबह बड़ी घटना हुई। गांव में रहने वाली उमाबाई पत्नी नान बैगा लगभग 7:30 बजे अपने घर के पास थी। इसी बीच तेंदुआ वहां पहुंचा। वह महिला को उठाकर ले गया। तेंदुए ने महिला के गले पर वार किया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुआ ने तीसरी बार हमला किया है। तेंदुआ अब तक दो महिला की जान ले चुका है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
