बलिया में बाली उमर के प्यार ने एक किशोर को जेल (बाल सुधार गृह) भेज दिया है। 17 वर्षीय लड़के पर गांव की ही 15 वर्षीया लड़की को लेकर गुजरात भागने का आरोप है। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद लड़का लड़की के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़के ने लड़की को एक महीने तक गुजरात में रखा और उसके साथ रेप किया है।
रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया लड़की को उसी के गांव के ही रहने वाले 17 वर्षीय लड़के ने अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर 25 दिसंबर को अपहरण और रेप समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी लड़का किशोरी को अगवा करने के बाद गुजरात ले गया और उसके साथ तकरीबन एक माह तक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि किशोर अगवा किशोरी को लेकर गुजरात से गांव लौट रहा था, तभी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह मऊ भेज दिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
